buy it click here

Wednesday, December 23, 2020

आय, जाति, निवास नवीनीकरण फार्म मे कैसे बदले?

नमस्कार! आपका स्वागत है आपके अपने परिवार कृष्णा स्टुडियो मे,

सबसे पहले मै आपको बताना चाहूँगा की आप जब 1st इयर मे स्कॉलर्शिप का फार्म भरते है तो आपको नए income,cast, सर्टिफिकेट के साथ भरना चाहिए इससे आपको भविष्य मे नवीनीकरण के वक़्त यदि आप कम-से- कम 3 साल के किसी पाठ्यक्रम मे है तो आपको आपके उस income,cast सर्टिफिकेट को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी|

अब बात करते है कि यदि आपने पहले से फार्म भर रखा है और आप नवीनीकरण के पात्र है और आपने नयी INCOME,CASt सर्टिफिकेट नहीं बनवाए है,और आपके सर्टिफिकेट 3 साल पुराने हो चुके है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं,आप उन सर्टिफिकेट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन निकाल कर वही सर्टिफिकेट के साथ लगा कर जमा कर सकते है|

ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए लिंक नीचे दी गयी है

Income,Cast online verification


आपकी सुविधा के लिए मैंने स्क्रीनशॉट लिंक कर दिया है-

पर अगर आपने नए सर्टिफिकेट बनवा लिए है और आपको अपडेट करना है उनको अपने फार्म मे तो जैसा की आप जानते है साइट इस तरह डिज़ाइन है की आप उसमे अपडेट नहीं कर पाएगे अपने नए सर्टिफिकेट को अपडेट करने के लिए आपको अपने फार्म को पुराने भरे सर्टिफिकेट के साथ ही बाकी सारी जानकारी जाँचने के बाद फ़ाइनल सबमिट कर देना है और उसके बाद आपको 3 कार्यदिवस तक इंतज़ार करना है,जब आपकी फ़ाइनल प्रिंट या स्क्रूटिनी का रिज़ल्ट साइड मे दिखने लगे तब आपको एक लिंक बढ़ी हुई दिखाई देगी "प्रारम्भिक परीक्षण के बाद आवेदन पत्र को संसोधित करे" जैसा की आपको नीचे वाले चित्र मे दर्शाया गया है

आपको इस लिंक पर क्लिक करना है संस्था मे जमा करने हेतु प्रिंट निकालने से पहले, आप इस लिंक पर क्लिक करके केवल अपने सर्टिफिकेट को की अपडेट कर सकते है इसलिए फ़ाइनल सबमिट से पहले बाकी सारी जानकारी अच्छे से जांच करने के उपरांत ही फ़ाइनल सबमिट करे या लॉक करे|
अगर आपने जानकारी के अभाव मे कोई गलती कर दी है तो अपने कॉलेज मे वैसे ही फार्म जमा करे ताकि आपका फार्म कॉलेज से फॉरवर्ड किया जाए अन्यथा यदि कॉलेज मे आपका फार्म सबमिट होकर फॉरवर्ड नहीं होगा तो आप जब सुधार करने के लिए तिथि आएगी तब आपका फार्म सही नही हो पाएगा|
उम्मीद है आपको ये जानकारी उचित लगे तो इसे plz ब्लॉग को लाइक करे कमेंट करे|

तथा ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर करे ताकि लोग इससे वंचित होकर अपना फार्म गलत न कर बैठे|

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

धन्यवाद|

1 comment: